पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 दिन बाद नौनिहालों को मिलेंगी दो बंूद जिंदगी की

4 दिन बाद नौनिहालों को मिलेंगी दो बंूद जिंदगी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | पोलियोजैसी भयंकर बीमारी पर यंू तो अभी तक देश की तरह प्रदेश में भी अंकुश लग चुका है। लेकिन सरकार स्वास्थ्य विभाग आगे भी नौनिहालों का भविष्य सुरिक्षत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में जिले में 21 से 23 सितंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर जिला टॉस्क फोर्स की मीटिंग बुधवार को लघु सचिवालय में एडीसी प्रभजोत सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ग्रेवाल ने किया।

सवालाख बच्चों को दवा : सिविलसर्जन डॉ. जितेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि इस बार अभियान के तहत एक लाख 18 हजार 323 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। डा. अनुपमा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 सितंबर को पहले दिन 629 बूथों पर खुराक पिलाई जाएगी। 22 23 सितंबर को एक लाख 76 हजार 731 घरों में पहुंच वंचित बच्चों को दवा देंगे। इसके लिए 53 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।

गंभीरतासे लें अभियान को : एडीसीप्रभजोत सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान सभी चिकित्सकों, अधिकारियों कर्मचारियों को गंभीरता से अपनी डयूटी करनी होगी। बेशक जिला कुरुक्षेत्र में पोलियो का एक भी मरीज नहीं है।

स्वास्थ्य