- Hindi News
- बाढ़ राहत के लिए सौंपा सीटीएम को ड्राफ्ट
बाढ़ राहत के लिए सौंपा सीटीएम को ड्राफ्ट
कुरुक्षेत्र| केयूआर्ट्स फैकल्टी के विद्यार्थियों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में आई आपदा के राहत कार्य के लिए पैसे इकट्ठे किए। धीरज शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी पॉकेट मनी से बचे हुए पैसे इस कार्य के लिए दिए। जिसके चलते 27 हजार 300 रुपए की राशि जमा हुई। इस राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर विद्यार्थियों ने सीटीएम गगनदीप सिंह को सौंपा। पैसे इकट्ठा करने वाली टीम के सदस्यों में जितेंद्र, नरेश पबनावा, अनिल कुमार, विरेंद्र, राकेश इंद्री, विशाल काजल, बलविंद्र शेखपुरा, रेनू दत्ता, सुमन सैनी, नेहा त्यागी और शुभम पराशर शामिल थे।