मतदान के बाद मिलेगी वोटर को मतदान स्लिप
इसबारप्रदेश में विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग नई पहल करने जा रहा है। मतदान के बाद वोटर को बाकायदा स्लिप मिलेगी। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के बाद ईवीएम मशीन के साथ वीवीपीएटी से वोट डलने के बाद स्लिप मिलेगी।
स्लिप से मतदाता को मतदान करने की वैरीफिकेशन मौके पर ही हो जाएगी। इन चुनावों में देश में पहली बार निर्वाचन आयोग मतदाताओं को स्टेट वोटर वेरिफिएबल पेपर आडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) को आजमा रहा है। कुरुक्षेत्र में यह सुविधा केवल थानेसर विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को ही मिल पाएगी। प्रशासन ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र के 161 बूथों के लिए 229 मशीनें मुहैया कराई है।
वोटरसिर्फ देख सकेंगे स्लिप : जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निखिल गजराज ने बताया कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों को पारदर्शी बनाने के लिए वीवीपीएटी मशीन मुहैया कराई है। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में मतदान करते ही प्रिंटर से एक स्लीप भी मिलेगी। इस स्लीप पर वोट डालने से संबंधित ब्यौरा होगा।
वोटर को सिर्फ स्लिप देखने की अनुमती होगी , लेकिन साथ ले जाने या छूने पर पाबंदी होगी। यह स्लिप अपने आप मशीन के साथ ड्राप बाक्स में चली जाएगी। आयोग ने इस नई सुविधा के लिए थानेसर विधानसभा के लिए 229 प्रिंटर मुहैया करवाए हंै। ये प्रिंटर थानेसर विधानसभा क्षेत्र के 161 पोलिंग बूथ 11 सहायक बूथ पर ईवीएम मशीन के साथ लगाए जाएंगे। इस नई सुविधा को लेकर पानीपत में 18 सितंबर को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।