मेहनती रहा है विश्वकर्मा समाज : जिंदल
कुरुक्षेत्र|विश्वकर्मा पांचालसमाज हमेशा से ही मेहनती समाज रहा है। वे जिस भी कार्य में हाथ डालते हैं, वह सफल हो जाता है। उनकी मेहनत और लगन से किया गया कार्य समाज को एक बेहतर दिशा दिखाता है। युवाओं को विश्वकर्मा जी के दिखाए रास्ते पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए। यह विचार सांसद नवीन जिंदल ने पांचाल धर्मशाला में श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने दो लाख रुपए पांचाल समाज को अनुदान में दिए। धर्मशाला में सुबह से दोपहर तक भंडारा भी लगाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयभगवान शर्मा, पवन गर्ग, सुरेंद्र फौजी, पृथ्वी सिंह, बचना राम पाई, सुरेंद्र पांचाल, सुंदर पाल, डॉ. संजय शर्मा, साहब सिंह, प्रीतम सिंह, हरभजन, मान सिंह, दलबिंद्र सिंह, सुरेंद्र समालखा उपस्थित थे।