एक सट्टा तो दो अवैध शराब समेत पकड़े
कुरुक्षेत्र|जिला पुलिसने शहर कुरुक्षेत्र से सट्टाखाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर थानेसर से उप निरीक्षक धर्मपाल की टीम ने गांधी नगर कुरुक्षेत्र से सट्टाखाईवाली करते हुए आरोपी आकाश निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 28 बोतल शराब ठेका देशी बरामद की। दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।