ढींगड़ा पार्क में रामलीला का मंचन आज से
श्रीरामलीलाड्रामाटिकक्लब के अध्यक्ष डॉ. महेश तनेजा एवं उप चेयरमैन पूर्णचंद हंबीरिया ने बताया कि क्लब द्वारा रामलीला का मंचन 18 सितंबर से पुराने बस अड्डे के नजदीक स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क में होगा। रामलीला प्रतिदिन दो अक्टूबर तक चलेगी। रामलीला में सभी कलाकार भव्य दृश्यावली और बेहतर संवाद अदायगी के साथ रामायण के पात्रों को मंच पर जीवंत करेंगे।
मुख्य निर्देशक हरबंसलाल शर्मा निर्देशक नंदलाल सोहन के नेतृत्व में मंचन होगा। पवन जुनेता पर्दा उठाने की रस्म करेंगे, रवि प्रकाश शर्मा भगवान श्रीराम के चित्र का अनावरण करेंगे और कुलदीप शर्मा गोल्डी ज्योति प्रचंड करेंगे।