- Hindi News
- डीजीपी ने जांची पुलिस की तैयारियां अफसरों से लिया फीडबैक
डीजीपी ने जांची पुलिस की तैयारियां अफसरों से लिया फीडबैक
विधानसभाचुनावोंको लेकर एक तरफ जहां चुनाव आयोग प्रशासन तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो चली है।
बुधवार को हरियाणा पुलिस के महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने पुलिस लाइन में जिला पुलिस की तैयारियां का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों की बैठक बुला थाना चौकी प्रभारियों से क्षेत्र तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उनके साथ करनाल रेंज के आईजी राजबीर सिंह देशवाल भी थे।
हरजिले में ले रहे तैयारियों का जायजा : डीजीपीने कहा कि चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष औरशांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला के 691 बूथों पर पूरी सुरक्षा रहेगा। 67 अति संवेदनशील और 84 संवेदनशील बूथों पर पुलिस बल के साथ-साथ अर्धसैनिक बल तैनात किया जाएगा। चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वे खुद प्रत्येक जिले में तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। विधानसभा चुनावों में पुलिस कमांडों, पुलिस दल अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। लोकसभा चुनावों की तरह विधान सभा चुनावों में भी पुलिस कसौटी पर खरी उतरेगी।
येरहे मौजूद : मीटिंगमें आईजी राजबीर देशवाल, एएसपी दीपक गहलावत, डीएसपी हैडक्र्वाटर सतीश गौतम, नूपुर बिश्नोई, गोरखपाल राणा,राजेश्वर, एसएचओ उमेद सिंह, सिटी इंचार्ज रामकुमार, योगेश, नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, चानन राम, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, प्रवक्ता सुरेश कुमार, प्रेमदास, जहांगीर शर्मा, जयपाल आदि समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
पड़ोसी राज्यों से लेंगे मदद
वशिष्ठने बताया कि कुरुक्षेत्र की सीमाओं पर निगरानी रखने के लिए 15 नाके लगाए जाएंगे। वहीं लोस चुनाव की प्रदेशभर में 195 से ज्यादा नाके सीमाओं पर होंगे। पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों से बातचीत कर उनका सहयोग लिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्पेशल उडनदस्ते नियुक्त किए हंै। हर गतिविधियों पर एएसपी और डीएसपी रैक के अधिकारी निगरानी रखेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ 12 एसएसटी दस्ते 12 फ्लाइंग स्कवायड तैनात किए गए है।
एसपीने बताई तैयारियां
एसपीअश्विनी शैणवी ने जिला के चुनावों की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। थानेसर, पिहोवा, शाहबाद लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 58 सैक्टर अधिकारी नियुक्त किए हैं। जो चुनाव की प्रत्येक गतिविधि पर नजर