पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतेहाबाद में हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में डीएवी के खिलाड़ी छाए

फतेहाबाद में हुई राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में डीएवी के खिलाड़ी छाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबादमें14 सितंबर को हरियाणा राज्य जूडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित हुई सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में डीएवी कुरुक्षेत्र की छात्रा संयोगिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं स्कूल के छात्र मानवेंद्र ने भी पदक हासिल किया। खिलाड़ियो का जीतकर आने पर बुधवार को स्कूल में स्वागत किया गया। स्कूल प्राचार्या गीतिका जसूजा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे शरीर मजबूत बनता है वहीं पढ़ाई की थकान भी उतर जाती है। उन्होंने खिलाडिय़ों से भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कुरुक्षेत्र- राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली डीएवी स्कूल की खिलाड़ियों को सम्मानित करती प्राचार्या गीतिका जसूजा अन्य।