पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक है डाइग्नोस्टिक टेस्ट : प्रो. दिनेश

गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक है डाइग्नोस्टिक टेस्ट : प्रो. दिनेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केयूकेयूआईईटी संस्थान में बुधवार को टीक्यूप प्रोजेक्ट के तहत डाइग्नोस्टिक टेस्ट आयोजित किया गया। जिसमें संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि इस टेस्ट का उद्देश्य गुणवत्ता वाले इंजीनियर तैयार करना है। प्रो. दिनेश ने बताया कि आने वाले दो सप्ताह में नए भवन में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि टेस्ट में आशी ने पहला, शिल्पी गुप्ता ने दूसरा और गौरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. सीसी त्रिपाठी, दीपक शर्मा और हरिकेश पपोसा मौजूद थे।