राजेंद्र सैनी बने राष्ट्रीय महासचिव
शहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी
कुरुक्षेत्र|चोरोंनेशहर से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी कर ली। पता चलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग भी की। लेकिन चोर काबू नहीं आए। बलकार सिंह वासी कृष्णा नगर गामडी ने बताया कि वह किसी काम से सेक्टर दस गया था। अपनी बाइक उसने सेक्टर के पार्क के समक्ष खड़ी की थी। कुछ ही देर बाद बाइक गायब मिली। यह देख उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।
राजेंद्र सैनी बने राष्ट्रीय महासचिव
लाडवा|राजेंद्रसैनीको ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज संस्था का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं सांसद राजकुमार सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पानीपत के फतेह सिंह सैनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लाडवा की पूनम सैनी को राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव, सोहना के धर्म चौधरी एडवोकेट को कानूनी सलाहकार, करनाल के रुलिया सैनी अंबाला के प्रेमचंद सैनी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।