पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी जयंती पर होगा विरोध प्रदर्शन : सेठी

गांधी जयंती पर होगा विरोध प्रदर्शन : सेठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|पंजाब केसमान वेतनमान के लिए वित्तमंत्री निवास पर धरना दे रहे लिपिक कर्मचारियों ने सरकार की चुप्पी के विरोध में महात्मा गांधी जयंती पर वित्तमंत्री निवास पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि दो अक्टूबर को प्रदेश भर के लिपिक वित्तमंत्री निवास रोष प्रकट करेंगे। जबकि 23 अक्टूबर को सामूहिक भुख हड़ताल कर सभी डीसी कार्यालयों पर प्रर्दशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी से कर्मचारियों में गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, जिसका खमियाजा सरकार को चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांग को लागू नहीं किया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरने के 304वें दिन यमुनानगर जिला के लिपिक रजनीश कुमार, कृष्ण सैनी, कुलदीप राणा, विरेंद्र सिंह, निर्मल सिंह धरना स्थल पर पहुंचे।