- Hindi News
- प्रदेश में कांग्रेस सरकार का जाना तय :अरोड़ा
प्रदेश में कांग्रेस सरकार का जाना तय :अरोड़ा
कुरुक्षेत्र| इनेलोप्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को जाना तय है। कांग्रेस को भी अपनी हार साफ दिख रही है। किरमिचके साहनी फार्म पर सभा में उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के शासन से दुखी है। चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके जनता इनेलो को सत्ता सौंपेगी। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह कांबोज ने हाल में विभिन्न प्रांतों में हुए विधानसभा के उपचुनाव में मोदी फैक्टर की हवा निकल चुकी है। कांग्रेस से दुखी जनता ने लोस चुनाव में विकल्प के रूप में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था। हरियाणा में कांग्रेस का एकमात्र विकल्प इनेलो है। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा का प्रदेश में कभी भी जनाधार नहीं रहा। जिस पार्टी के पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी भी हों, वह सरकार क्या बनाएगी। आज कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। सत्ता में रहकर मलाई खाने वाले कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। ऐसे दलबदलुओं को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। इस अवसर पर कांबोज सभा के जिला प्रधान सरदार बख्शीश सिंह, प्रवक्ता रामपाल शर्मा, चंद्रभान वाल्मीकि, दिलीप मिर्जापुर, संजू सरपंच, मास्टर हरि सिंह पांचाल, बलबीर सिंह बाजीगर, जीता रामपाल, सुबे सिंह किरमिच मौजूद रहे।