हिंदी भाषा पर अधिक जोर दें युवा : सिंह
कुरुक्षेत्र| राजकीयमाध्यमिक विद्यालय गोबिंद माजरा में ग्रामीण युवा विकास मंडल एवं नेहरु युवा केंद्र की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा दिवस पर हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें विद्यालय के मुख्याध्यापक रविंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी राष्ट्रीय भाषा है। इसके बोलने, पढ़ने, लिखने में सभी युवाओं को रुचि लेनी चाहिए। हिंदी अध्यापक भगवान सिंह ने कहा कि कोई भी भाषा सिखने के लिए उस भाषा का व्याकरण पहले सिखना चाहिए। साथ ही सुंदर लेखन पर जोन देना चाहिए। रेडक्रास से आए रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक जागरूक मतदाता का सभ्य समाज बनाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस अवसर पर गांव की सरपंच सीता देवी भी मौजूद थी।