पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू में शहीदी दिवस पर होगी कविता प्रतियोगिता

केयू में शहीदी दिवस पर होगी कविता प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र |कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के धरोहर हरियाणा संग्रहालय और युवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से शहीदी दिवस पर कविता प्रतियोगिता किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यातिथि केयू वीसी डॉ. डीडीएस संधू होंगे। उन्होंने बताया कि धरोहर हरियाणा संग्रहालय की ओर से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी देशभक्ति कविताओं का आयोजन सीनेट हॉल में किया जाएगा। मौके पर धरोहर हरियाणा संग्रहालय की विकास यात्रा की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। धरोहर संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि कविता पाठ प्रतियोगिता में किसी भी कॉलेज और स्कूल से दो छात्रों की टीम हिस्सा ले सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए, दूसरा पुरस्कार 1500 रुपए, तीसरा पुरस्कार 1100 रुपए और 500-500 रुपए के चार सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। ताकि विद्यार्थियों में साहित्यिक और देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मौके पर विजेता छात्रों को युवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। कविता पाठ प्रतियोगिता में 100 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। डॉ. पूनिया ने बताया कि इस अवसर पर क्रश हॉल में धरोहर हरियाणा संग्रहालय की विकास यात्रा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें धरोहर हरियाणा संग्रहालय की पिछले आठ साल की विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा।