- Hindi News
- आश्रम के लिए पैसा एकत्रित करे समाज : सूद
आश्रम के लिए पैसा एकत्रित करे समाज : सूद
कुरुक्षेत्र |भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज ने रविवार को गांधी नगर वाल्मीकि ब्रह्मालय में बैठक की। इसमें पंजाब के फगवाड़ा में निर्माणाधीन वाल्मीकि योग आश्रम के लिए चंदा एकत्रित करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रदेश कन्वीनर बलबीर सूद ने की। उन्होंने कहा कि तीन अगस्त से आश्रम का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने राजनीति में समाज की हो रही अपेक्षा पर भी चिंता जताई। इस मौके पर ईश्वर ढिलोड़, जय किशन बुंबक, सुभाष लोहट, सलिंद्र, सुरेंद्र, संदीप नलवी, रणजीत गागट, संदीप सूद, अमन बुंबक, करनैल बागड़ी, दिनेश, लखविंद्र सिंह और सुभाष गिल उपस्थित थे।