जिलाभर में बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक
कुरुक्षेत्र|एलएनजेपी अस्पतालमें रविवार को पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ग्रेवाल मौजूद थे। ग्रेवाल ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक जरूर पिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। इसके अलावा ईंट भट्ठों पर काम करने वाले लोगांे के बच्चों को भी मोबाइल वैन के द्वारा पोलियो दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले भर में पोलियो खुराक पिलाई। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में इस मौके पर अस्पताल के मुय चिकित्सक डॉ. मुकेश भी मौजूद थे। पांच वर्ष तक के बच्चों को बस अड्डों रेलवे स्टेशन पर भी स्वयंसेवकों ने पोलियो रोधी दवा पिलाई। स्वयंसेवकों ने बताया कि वे अगले दो दिन तक भी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगे।
कुरुक्षेत्र| एलएनजेपी अस्पताल में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ करते सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ग्रेवाल।