पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में कलाकारों ने किया राम जन्म का मंचन

रामलीला में कलाकारों ने किया राम जन्म का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र |शारदा रामलीला ड्रामेटिक क्लब द्वारा स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क में आयोजित रामलीला में शनिवार रात्रि जयश्री श्रवण लीला, पुत्रेष्टि यज्ञ राम जन्म का मंचन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राजीव गौड़ ने शिरकत की।

दोनों अतिथियों ने रामलीला मंच पर दीप प्रज्ज्वलित करके मां शारदा की आरती में भाग लिया। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया। गौड़ ने कहा कि भारतीय जनमानस में श्रीरामचरित मानस के प्रति अगाध श्रद्धा है। हमें भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर चलते हुए एक स्वच्छ समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने रामलीला क्लब के पदाधिकारियों एवं कलाकारों का परिचय लेते हुए प्रशंसा की और अपना आर्थिक योगदान दिया। प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि अजीत पाल सैनी ने श्रवण कुमार, जितेंद्र भटनागर ने राजा दशरथ, संजीव कौशिक चीनी भाई ने श्रवण के माता-पिता, शिवचरण बब्बल ने श्रृंगी ऋषि, काला राम ने महर्षि वशिष्ठ , पूर्णचंद मटकू ने कैकई, सतीश सैनी ने सुमित्रा और सुनील भटनागर ने कौशल्या का अभिनय किया। रामलीला देखने आए धर्म प्रेमियों ने कलाकारों का बेहतरीन अभिनय करने पर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजेश शांडिल्य, चेयरमैन संजीव पांडे, महासचिव नरेश चौधरी, सचिव यशपाल सैनी और सह सचिव अजय ठाकुर मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र | श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर चल रही रामलीला में मंचन करते कलकार