पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महासंघ ने दिया 14 तक का अल्टीमेटम

महासंघ ने दिया 14 तक का अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने नए बस स्टैंड स्थित पार्क में बैठक कर सांसद राजकुमार सैनी के बयान की एक सुर में निंदा की। जिला प्रधान श्रीचंद सैनी और अमरीक चट्ठा ने कहा कि अगर सांसद ने कर्मचारी विरोधी अपने बयान को वापस नहीं लिया तो 14 दिसंबर को
महासंघ रोष प्रदर्शन करेगा। राज्य उपप्रधान राजपाल गुंसर और बलवंत सैनी ने कहा कि सांसद को बोलने की ट्रेनिंग लेने की जरूरत है। रजनीश कंबोज व राजकुमार सैनी ने कहा कि सांसद कर्मचारियों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विरोध करने वालों में प्रेम सिंह, सुलतान, यशपाल, विजयपाल, मदनमोहन, मेहर सिंह, अमित कुमार, सोनिया, बबली, ओमप्रकाश, जयनारायण, सुरेंद्र सैनी और सत नारायण शर्मा शामिल थे।
सांसद के बयान पर भड़की एसएफआई : छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई के सदस्यों ने भी सैनी के बयान की निंदा की। एसएफआई के यूनिवर्सिटी इकाई सचिव रोबिन चौधरी ने कहा कि सांसद को तुरंत अपना बयान वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा
चुनाव के दौरान रोजगार को लेकर बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा अब सरकार बनने पर वादों को पूरा करने से भाग रही है। भाजपा सांसद सभी पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने की सोच रखते हैं। इससे साफ है कि वे युवाओं का शोषण चाहते हैं।
कर्मचारियों को भड़का रहे : सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संत कुमार ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी कर्मचारियों को भड़का रहे हैं। अगर उन्होंने अपना बयान वापस नहीं लिया तो
संघ उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
सांसद हैं सदन में : राजकुमार सैनी से जब शाम को उनके बयान को लेकर बात करने का
प्रयास किया तो उनके पीए अश्वनी ने बताया कि सांसद सदन में हैं। लिहाजा उनसे बातचीत नहीं हो सकती।
- सांसद के बयान पर भड़की एसएफआई
- एक सुर से सांसद राजकुमार सैनी की निंदा
( कुरुक्षेत्र| सेक्टर-10 पार्क में बैठक करते कर्मचारी महासंग के सदस्य।)