पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को मिलेगा 1200 रुपए मेंटेनेंस भत्ता

विद्यार्थियों को मिलेगा 1200 रुपए मेंटेनेंस भत्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>अनुसूचित जाति के पोस्ट ग्रेजुएट तक की के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना

कुरुक्षेत्र|अनुसूचित जातिऔर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से अनुसूचित जाति के पोस्ट मैट्रिक से पोस्ट ग्रेजुएट तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को कक्षानुसार 230 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक मेंटेनेंस भत्ता दिया जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक से पोस्ट ग्रेजुएट तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थी के अभिभावक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से दो लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस स्कीम के तहत ट्यूशन फीस, अन्य अनिवार्य भत्ते छात्रवृत्ति के भुगतान का भी प्रावधान है। लेकिन संस्थान द्वारा वापस की जाने वाली राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके लिए योग्य प्रार्थी अपना आवेदन जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में 15 जनवरी तक जमा करा सकते हैं।