केयू में केमिस्ट्री का अधिवेशन आज से
कुरुक्षेत्र| कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री विभाग इंडियन केमिकल सोसायटी की ओर से 51वां दो दिवसीय अधिवेशन मंगलवार से केयू के आरके सदन में शुरू होगा। विभाग के चेयरमैन प्रो. पाल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्रोलॉजी के निदेशक डॉ. एम लक्ष्मीकांथन मुख्यातिथि होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता केयू वीसी डॉ. डीडीएस संधू करेंगे।