- Hindi News
- खेत में पराली लेने जा रहा संजय ट्रेन की चपेट में आया, मौत
खेत में पराली लेने जा रहा संजय ट्रेन की चपेट में आया, मौत
कठवाड़गांवके पास सुबह करीब सवा पांच बजे खेत से पराली लेने गए युवक की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
रेलवे पुलिस को कठवाड़ निवासी बीरभान ने बताया कि वे सुबह अपने भतीजे संजय के साथ खेत से पराली लेने के लिए गया था। उस समय कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए पैसेंजर रेलगाड़ी जाती है। अंधेरा होने के कारण उन्हें रेलगाड़ी के आना का पता नहीं चल सका। अंधेरे में आई ट्रेन के नीचे उसका भतीजा गया। जब तक वह अपने आप को संभाल पाता तब तक उसको ट्रेन ने कुचल दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई।
^कैथल रेलवे पुलिस इंचार्ज अमर सिंह ने कहा कि सुबह वाली ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक खेत में जाने के लिए लाइन पार करते हुए उसके साथ हादसा हो गया। जिसमें 25 वर्षीय युवक संजय की मौत हो गई।
बीरभान ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक संजय की शादी को कुछ साल ही बीते थे। उसके पास दो लड़के हैं। उसके मौत के बाद उन बच्चों से पिता का सहारा चला गया। पूरा परिवार संजय की मौत पर मातम मना रहा है। पर छोटे-छोटे मासूम बच्चों को ये मालूम नहीं कि उनके ऊपर अब पिता का साया नहीं रहा।