पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं में प्रथम आने पर कर्म को डॉ.गुप्ता अवार्ड

दसवीं में प्रथम आने पर कर्म को डॉ.गुप्ता अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय उमरी में वर्ष 2014 में दसवीं कक्षा में प्रथम आने कर्म सिंह को डॉ. शुगनचंद गुप्ता पुरस्कार से नवाजा गया। स्व.डॉ.गुप्ता की कौशल्या देवी ने 1100 रुपए प्रशस्ति पत्र देकर कर्म सिंह को सम्मानित किया। जिला आयुर्वेद विभाग में कार्यरत एवं प्रसिद्ध मंच संचालक डॉ.मोहित गुप्ता ने बताया कि उनके पिता डॉ. शुगनचंद की याद में हर साल उनका परिवार एक मेधावी बच्चे को पुरस्कार देता है। मई 2006 में उनके पिता डॉ. शुगनचंद गुप्ता का देहांत हुआ था। उसी साल आठ दिसंबर से उनके जन्मदिन पर उन्होंने पुरस्कार शुरू किया। इसका मकसद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी का उत्तरदायित्व पढ़ने का है और यदि वह समर्पण भाव मेहनत के साथ नहीं पढ़ता है तो उसके पास सिवाए पश्चातने के कुछ नहीं रहता। बच्चे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से आगे बढ़े। विद्यालय के प्राचार्य मामन राज सैनी ने कहा कि ऐसी पहल हर समृद्ध व्यक्ति परिवार को करनी चाहिए। इससे जरूरतमंद मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।