कुरुक्षेत्र| नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि झांसा वासी गुलाब ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिस पर झांसा पुलिस ने केस दर्ज किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।