पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्येक बूथ पर 1000 सदस्यों को ऑनलाइन जोड़ेंगे : धुम्मन

प्रत्येक बूथ पर 1000 सदस्यों को ऑनलाइन जोड़ेंगे : धुम्मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|जिले मेंभाजपा ने ऑनलाइन सदस्य बनाने के अभियान को तेज किया है। जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला में दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 1000 सदस्यों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। कहा कि हर दिन भाजपा के नए सदस्यों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। समाज के हर वर्ग के लोगों को सदस्य बनाकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा, ताकि पार्टी का जनाधार और मजबूत हो सके।

इस अवसर पर मोहनलाल धीमान थानेसर, धीरज वालिया, विक्रांत, प्रीत, राजकुमार धीमान एडवोकेट, हीरालाल एडवोकेट, प्रदीप घराड़सी, मनीश, बलिंद्र कमौदा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र | जिलाकोर्ट परिसर में भाजपा में शामिल हुए सदस्य ऑन लाइन सदस्यता ग्रहण करते हुए साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच अन्य।