पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत फंड की न्यायिक जांच कराने की मांग की

भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र

गांवकुम्हारमाजरा के ग्रामीणों ने गांव के सरपंच पर गबन का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच ने पंचायत फंड के पैसे का प्रयोग खुद के लिए किया है। आरोप लगाया कि सरपंच ने पंचायती पैसे से कोठी भी बना ली है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत फंड की न्यायिक जांच होनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि कितने पैसे का गोलमाल हुआ है। ग्रामीण मोहर सिंह और जगीर सिंह ने कहा कि गांव में करोड़ों रुपए की ग्रांट आई थी। ऐसे में इस ग्रांट का पूरा हिसाब सभी ग्रामीणों को मिलना चाहिए, ताकि उन्हें पता चल सके कि ग्रांट का कितना पैसा कहां लगा है।

ग्रांट राशि से कराया खुद का विकास

ग्रामीणोंने आरोप लगाया कि गांव के विकास के लिए मिली ग्रांट राशि से सरपंच ने अपना खुद का विकास ज्यादा किया है। जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। जल्द ही जांच कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। इसके बाद जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। प्रवीण चौधरी ने इसके अलावा भी ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों को कोई भी परेशानी हो तो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं।

कुरुक्षेत्र| जिलापरिषद कार्यालय में गांव कुम्हार माजरा के ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर जिला परिषद चेयमैन को ज्ञापन सौंपते।