डीपीएस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कुरुक्षेत्र| दिल्लीपब्लिक स्कूल में सोमवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने ड्रामा में हिस्सा लिया। इसमें विद्यार्थियों ने डॉक्टर, शिक्षक और पुलिसकर्मी सहित कई किरदारों की प्रस्तुति दी। दूसरी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित ओलिंपियाड में हिस्सा लिया। होम साइंस की कक्षा में बच्चों ने फ्रूट चाट बनाने की विधि सीखी। इसके बाद बच्चों ने फ्रूट चाट बनाकर भी दिखाया। बाद में फ्रूट चाट को सभी बच्चों में वितरित किया गया। नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों ने पेपर फोल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें बच्चों ने पेपर से सुंदर आकृतियां बनाई। स्कूल प्रबंधन समिति के निदेशक रविंद्र सिंगला ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिताएं करवाई गई, ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दिया जा सके।