पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीजों को बांटे फल और दूध

मरीजों को बांटे फल और दूध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| जगदंबासेवा समिति द्वारा लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में मरीजों को फल दूध बांटा गया। समिति के सदस्य शम्मी गेरा और अमित ग्रोवर ने बताया कि समिति द्वारा मरीजों की जरूरतों को देखते हुए उनकी हरसंभव सहायता की जाती है। जिनमें दवा, फल एवं अन्य आहार शामिल हैं। जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए सामाजिक कार्यों में संस्था भागीदारी करती है। इसी श्रृंखला में समिति द्वारा शहरवासियों के सहयोग से एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। जल्द ही काली कमली आश्रम में एक मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर अशोक गर्ग, विकास सिंगला, राजकुमार कालड़ा, धर्मेद्र मोर, हरीश मुछाल, सुरेश गर्ग, मनोज गुप्ता, राजेश फौजी, अनिल जांगड़ा रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।