पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांचवीं बार चैंपियन बनने की राह पर महिला हॉकी टीम

पांचवीं बार चैंपियन बनने की राह पर महिला हॉकी टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरलकेतिरुवनंतपुरम में चल रहे 35वें राष्ट्रीय खेलों में पिछले चार बार से चैंपियन बनती रही प्रदेश की महिला हॉकी टीम का जलवा इस बार भी है। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्रदेश की टीम पांचवीं बार चैंपियन का ताज पहनने से महज दो कदम दूर है। केयू हॉकी कोच शिवकुमार सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित प्रदेश की टीम में कुरुक्षेत्र से चार खिलाड़ी खेल रही हैं। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तमिलनाडु, केरल और उड़ीसा की टीमों को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल तक पहुंचने का सफर तय किया है। दस फरवरी को प्रदेश की टीम फाइनल में जगह पक्की करने के लिए सेमीफाइनल में झारखंड की टीम से भिड़ेगी।

कुरुक्षेत्रकी खिलाड़ियों की बदौलत खिताब के नजदीक टीम : सैनीने बताया कि प्रदेश की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में कुरुक्षेत्र से खेल रही चार रेनू, सुखमणि, शिवानी सैनी संदीप का अहम योगदान है। टीम में गोलकीपर के तौर पर खेल रही सुखमणि ने बेहतर बचाव कर विरोधी को गोल करने से रोका। जबकि शिवानी और रेनू की रक्षात्मक शैली टीम की जीत में कारगर साबित हुई। प्रदेश की टीम ने पहले मैच में तमिलनाडु को 9-2 से दूसरे मैच में केरल को 5-1 से शिकस्त दी। जबकि तीसरे मैच में उड़ीसा को 5-3 से हराया सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

ऑल इंडियान यूनिवर्सिटी में खेलेंगी शिवानी सुखमणि

प्रशिक्षकशिवकुमार सैनी ने बताया कि प्रदेश की टीम में खेल रही केयू हॉकी सेंटर की खिलाड़ी शिवानी सैनी और सुखमणि का चयन केयू की टीम में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश में 20 से 28 फरवरी तक होगी।

कुरुक्षेत्र| नेशनलखेलों में खिताब से एक कदम दूर प्रदेश की महिला हॉकी टीम।