- Hindi News
- स्वाइन फ्लू के चलते तीन वर्षीय बच्ची एडमिट, आइसोलेशन वार्ड में रखा
स्वाइन फ्लू के चलते तीन वर्षीय बच्ची एडमिट, आइसोलेशन वार्ड में रखा
शहरवासीएकतीन वर्षीय बच्ची को स्वाइन फ्लू के शक में एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया। जांच के लिए बच्ची के सैंपल लिए हैं।
इसकी रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि उसे फ्लू है या नहीं। मोहननगर से गुरबाणी नामक उक्त बच्ची को खांसी, जुकाम बुखार है। स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने के चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉ. बलराज डॉ. गौरव उसके इलाज में लगे।
स्वाइन फ्लू डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीबी कक्कड़ ने बताया कि बच्ची को टेमी फ्लू कोर्स कराया है। हालांकि रिपोर्ट के बाद ही स्वाइन फ्लू है या नहीं, इसका पता चलेगा।