- Hindi News
- भगवान शंकर की शरण से होते सृष्टि के दर्शन : पुरी
भगवान शंकर की शरण से होते सृष्टि के दर्शन : पुरी
कुरुक्षेत्र|अखिल भारतीयमारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरांजी के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि मनुष्य-तन अत्यंत दुर्लभ है। पूर्व जन्मों के पुण्यों के फलस्वरूप प्राप्त होता है। हम प्राय: अपने इस शरीर को ही सब कुछ समझ लेते हैं। इसीलिए संसार में रहकर हम शरीर-सुख के लिए प्रतिपल प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरात्मा के प्रति ध्यान देने से प्राणी का जीवन सार्थक होता है। शरीर नाशवान है और आत्मा अजर-अमर है। शरीर से हम कर्म भले ही करते हों, किंतु प्रेरक शक्ति आत्मा ही है। बताया कि महाशिवरात्रि से पूर्व गांव मेघा माजरा, ठसका मीरां जी, रोहटी, इस्माइलाबाद,दुनिया माजरा में अखिल भारतीय माकुंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट द्वारा शिव साधना शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मौके पर स्वामी राम नाथ पुरी, सुरमुख सिंह, दीदार सिंह, कमलेश कौर, निरंजन कौर, मोहन लाल शर्मा, पाटिल, प्रतीक गाबा, मनु गाबा, स्वीटी गाबा मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र| महंतजगन्नाथ पुरी को तिलक लगाकर स्वागत करता श्रद्धालु।