घर के बाहर से कार चोरी
कुरुक्षेत्र|चोरों नेसेक्टर-7 से एक कार चोरी कर ली। पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। सेक्टर-7 वासी तरनजीत कौर ने बताया कि चोरों उसके घर के सामने से उसकी कार चोरी कर ली। सुबह घर के बाहर से कार गायब देखकर उसे चोरी का पता चला। तलाश करने पर कोई सुराग मिलने पर पुलिस को सूचित किया।