- Hindi News
- कैंप में 250 मरीजों का किया निशुल्क चेकअप
कैंप में 250 मरीजों का किया निशुल्क चेकअप
कुरुक्षेत्र| सिग्नससुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की ओर से रविवार को आयोजित निशुल्क ऑर्थो कैंप में 250 मरीजों का चेकअप किया गया। इसमें अस्पताल की ऑर्थोपेडिक सर्जन टीम द्वारा लोगों को परामर्श देने के साथ-साथ बीएमडी, यूरिक एसिड, ब्लड शुगर की जांच की गई। शिविर में डॉ. अश्विनी ऊमठ ने हड्डियों की बीमारियों से संबंधित जानकारी दी और उससे बचने के उपाय भी बताए। शिविर में मरीजों ने डॉक्टर की टीम से हड्डी रोगों से संबंधित कई सवाल पूछे, जिसका विशेषज्ञों ने साधारण तरीके से जवाब दिया। अस्पताल के वरिष्ठ फिजियो थैरेपिस्ट डाक्टर कपिल सरदाना ने मरीजों को विभिन्न प्रकार के व्यायामों के बारे में बताया और मरीजों को निशुल्क फिजियों थैरेपी भी की। इस मौके पर डॉ. जफर शेख, डॉ. दीपक भारद्वाज डॉ. श्वेता खुराना ने सेवाएं दी।