- Hindi News
- फ्री कैंप लगा कर जांचा लोगों का स्वास्थ्य
फ्री कैंप लगा कर जांचा लोगों का स्वास्थ्य
कुरुक्षेत्र. आनंदआर्थोपेडिक सेंटर और साकेत सिटी अस्पताल दिल्ली द्वारा नि:शुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगाया जगाया। निदेशक डा. रमणीक महाजन ने हड्डी रोग से संबंधित सभी रोगों कमर दर्द, कूल्हा दर्द, जोड़ों में दर्द, घुटने का दर्द आदि के मरीजों की निशुल्क जांच की गई। उन्हें उपचार की सलाह दी गई। इस शिविर में कूल्हे एवं घुटने बदलने की सुविधा बारे भी अवगत कराया गया। घुटने बदलवाने संबंधित जानकारी दी। डा. हिमांशु आनन्द ने बताया कि शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांच हुई।