पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेख जलालुदीन थानेसरी की सालाना उर्स पर मांगी अमन की दुआ

शेख जलालुदीन थानेसरी की सालाना उर्स पर मांगी अमन की दुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | बाबाफरीद सर्वधर्म सद्भावना चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से रविवार को शेख जलालुदीन थानेसरी की दरगाह पर शेख निजामुदीन औलिया का 711वां उर्स मुबारक मनाया गया। दरगाह के खादिम धूप शाह साबरी की अगुवाई में कुल शरीफ दुआ की गई। साबरी ने कहा कि हजरत निजामुदीन औलिया सिलसिला चिश्तिया के बड़े सूफी संतों में शुमार हैं, जिनकी दरगाह दिल्ली में स्थित है। इसके अतिरिक्त सिलसिला चिश्तिया की सभी दरगाहों पर उन्हें याद किया जाता है। उनके भक्त रूहानी फैज हासिल करते हैं मनचाही मुरादें पाते हैं। दरगाह के खादिम धूप शाह साबरी ने इस मौके पर मुल्क की तरक्की, भाईचारे, अमन चैन की दुआ की। सर्वधर्म सद्भावना चैरिटेबल सोसाइटी के प्रधान मंजूर सिंह ने कहा कि ऐसे सूफी-संतों की दरगाहों पर दुआ करने से जहां मानसिक शांति मिलती है वहीं उनकी दुआएं भी कबूल होती है। ऐसे अवसरों पर ऐसे सूफी-संतों की दुआ करना सबसे पुण्य कार्य है।