- Hindi News
- बोली छात्राएं खुद की रक्षा को नहीं होना किसी पर निर्भर
बोली छात्राएं- खुद की रक्षा को नहीं होना किसी पर निर्भर
कुरुक्षेत्र| बसोंभीड़ भरी जगहों पर लड़कियों संग छेड़छाड़ की वारदातें आम हो चली हैं। ऐसी घटनाओं से अभिभावकों को भी बेटियों की चिंता सताती रहती है। ऐसे में लड़कियों ने खुद अपनी रक्षा करने और मनचलों को सबक सिखाने का फैसला किया है। जयराम गर्ल्स कॉलेज की लड़कियां ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सेल्फ डिफेंस सीखेंगी। इसमें मदद करेगा कॉलेज प्रबंधन। जयराम संस्थान द्वारा चल रहे इस कॉलेज में हर छात्रा आत्मरक्षा का गुर सीखेगी। कॉलेज की इस पहल की सराहना छात्राओं के अलावा अभिभावक भी कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्या सीमा बठला ने बताया कि कॉलेज में 900 छात्राओं ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।
एकमात्रसंस्थान, जहां हर छात्रा सेल्फ डिफेंस में निपुण : बठलाने बताया कि जयराम गर्ल्स कॉलेज प्रदेश में एकमात्र ऐसा कॉलेज बनने जा रहा है, जिसकी सभी छात्राएं सेल्फ डिफेंस में निपुण होंगी। छात्राओं को कॉलेज पहुंचने तक घर से निकलते ही बसों और रास्ते में कई बार मनचले परेशान करने लगते हैं। छात्राओं के परिजन या शिक्षक हर जगह मौजूद रहकर उनकी रक्षा नहीं कर सकते। लिहाजा प्रबंधन से सभी छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग का प्रोग्राम बनाया। इसमें छात्राओं ने भी उत्साह दिखाया। इसके लिए तीन बैच में हर रोज छात्राओं को एक-एक घंटा प्रशिक्षण मिलेगा। सात फरवरी से शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर एक माह तक चलेगा।
ध्यानरहे-एक झटके में चटाएंगी धूल : छात्राओंको गुर सीखा रहे श्री कृष्ण मार्शल आर्ट्स संस्थान के प्रशिक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि आत्मरक्षा के गुर सीखने में छात्राएं भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। शर्मा ने बताया कि छात्राओं को विरोधी द्वारा गला दबाने, बाल पकडऩे, कलाई पकडऩे, सामने पीछे से शरीर जकडऩे, कॉलर पकडऩे दोनों हाथ पकडऩे की स्थिति में बचाव की प्रभावी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि किसी तरह की विपरीत स्थित आने पर छात्राएं खुद की रक्षा कर सकें।कॉलेज डीपी बबीता शर्मा ने कहा कि ये तकनीक सीखकर छात्राएं अपना बचाव कर विरोधी को धुल चटाने में सक्षम होगीं।