पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केयू में कानून मीडिया पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 11 को

केयू में कानून मीडिया पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 11 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालयके विधि संस्थान की ओर से 11 फरवरी को कानून और मीडिया की वर्तमान चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल मुख्यातिथि होंगे राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला के कुलपति प्रो. पीएस जसवाल मुख्य वक्ता होंगे। वहीं संगोष्ठी की अध्यक्षता केयू कुलपति हरदीप कुमार करेंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि संगोष्ठी के समापन अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस बीबी प्रसून मुख्यातिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि कानून और मीडिया की भूमिका पर देशभर के विशेषज्ञ इस संगोष्ठी में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कानून मीडिया दोनों में पुराना संबंध है। समाज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून और इसे आईना दिखाने के लिए मीडिया की आवश्यकता है। वर्तमान समय में लोकतंत्र के इन दोनों स्तंभों की चुनौतियों पर चर्चा होगी। संगोष्ठी के सचिव डॉ. जयकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि संगोष्ठी में देशभर से 200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...