पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद दवा विक्रेताओं ने रखी दुकानें बंद

खाद-दवा विक्रेताओं ने रखी दुकानें बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खादएवंदवा विक्रेताओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई बीएएसी एग्रीकल्चर की योग्यता का विरोध थामे नहीं थम रहा है।

मंगलवार को जिले के खाद दवा विक्रेताओं ने इसके विरोध में दुकानें बंद रख लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के नाम ज्ञापन एडीसी प्रभजोत सिंह को सौंपा नए नियम में संशोधन की मांग की। इसके बाद कुरुक्षेत्र फर्टिलाइजर्स पेस्टीसाइड एंड सीड एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक सुभाष सुधा के निवास पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। सुबह नई अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में खाद दवा विक्रेताओं ने बैठक की। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता ने की।

नएनियम से 99 फीसदी दुकानें हो जाएंगी बंद : प्रधानअशोक गुप्ता, महेंद्र पाल, शम्मी, प्रमोद, राहुल सीकरी, रमन गर्ग, बब्बू सुधा, टोनी, अरुण गोयल, कृष्ण, श्याम लाल सतीश गर्ग ने कहा कि कृषि रसायन एवं खाद का व्यवसाय करने के लिए लाइसेंस लेने के लिए बीएससी एग्रीकल्चर की योग्यता निर्धारित करना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय से अधिकतर कम पढ़े लिखे युवा ही जुड़े हैं, ऐसे में नियम को पूरा करने वाले महज एक प्रतिशत ही लोग मिलेंगे।

खबरें और भी हैं...