असंध से अमृतसर की सीधी बस सेवा शुरू
कुरुक्षेत्र | सिखसंगत के लिए असंध से वाया कैथल होते हुए सीधी अमृतसर की बस सेवा शुरू की है। सिख श्रद्धालुओं की यह काफी पुरानी मांग थी। कैथल असंध के सिखों को इसका फायदा होगा। असंध, कैथल, पूंडरी गुहला- चीका में काफी संख्या में सिख रहते हैं। कैथल से अमृतसर तो बस सेवा है। लेकिन असंध से सीधी अमृतसर की कोई बस नहीं थी। सिख धर्म के लोग काफी समय से बस चलाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर कैथल डिपो ने बस चलाने का फैसला लिया। जीएम रोडवेज रामकुमार ने बताया कि असंध से सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर प्रतिदिन बस चलेगी। नौ बजकर दस मिनट पर कैथल बस अड्डा आएगी। इसके बाद अमृतसर के लिए रवाना होगी।