राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को साई में सीधे मिलेगा प्रवेश
भारतीयखेलप्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र की आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत साइक्लिंग, जूडो, हॉकी वालीबॉल खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल आने वाले खिलाड़ी को सीधा प्रवेश दिया जाएगा।
इन योजनाओं के तहत चयनित खिलाडिय़ों को भोजन, आवास, चिकित्सा, बीमा, खेल सामग्री, खेल किट प्रशिक्षण आदि सुविधाएं नि:शुल्क मिलेंगी। संबंधित खेलों के लिए ट्रायल प्रक्रिया 17 से 19 फरवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र कुरुक्षेत्र में शुरू होगी। कुरुक्षेत्र के सहायक निदेशक बीएस रंधावा ने मंगलवार को साई सेंटर कुरुक्षेत्र में ट्रायल प्रक्रिया की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और प्रशिक्षकों की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में साइक्लिंग के लिए 12 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के आवासीय गैर आवासीय लड़के, जूडो के लिए 12 से 18 वर्ष के आयु, हॉकी के लिए 10 से 14 वर्ष तथा वालीबॉल के लिए 10 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग के खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में की जाएगी।