पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग जगहों से दो किशोरों समेत चार लापता

अलग-अलग जगहों से दो किशोरों समेत चार लापता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्रमें अलग अलग जगहों से दो किशोरों समेत चार लोगों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों किशोर सेक्टर तीन के रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि दोनों साथ ही निकले हैं। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक उनके बच्चों को बहका कर ले गया है।

सैक्टर तीन वासी कमल ने बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र अक्षित घर से कहीं चला गया। अक्षित पूजा मार्डन स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। सुबह नौ बजे वह स्कूल के लिए घर से निकला था, मगर नहीं लौटा। वहीं सेक्टर तीन के ही नायाब सिंह ने का 15 वर्षीय पुत्र पुनीत लापता हो गया। पुनीत पुलिस विद्या मंदिर में नौवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार को वह साढ़े 11 बजे घर गया था, लेकिन उसके बाद बिना बताए कहीं चला गया। दोनों के परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि दोनों वह बहला-फुसला कर ले गया है। सोमवार की शाम भी वह दोनों किशोरों के साथ था। गांव गुढी से लापता हुई महिला पूजा देवी का कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे ही लाडवा से डिंपल नामक युवक गायब है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जसबीर सिंह वासी गांव गुढी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी प|ी पूजा आठ दिसंबर से लापता है। धनी राम वासी लाडवा ने बताया कि 16 अगस्त से उसका 36 वर्षीय बेटा डिंपल गायब है।

खबरें और भी हैं...