पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यशाला में बनाए लोकगीतों की तैयार होगी म्यूजिक एलबम

कार्यशाला में बनाए लोकगीतों की तैयार होगी म्यूजिक एलबम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूचना,जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के संयुक्त निदेशक क्षेत्र डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि हरियाणा के सभी मंडलों के बेहतरीन विभागीय कलाकारों द्वारा लिखे गए गीतों को लेकर एक म्यूजिक एलबम तैयार की जाएगी।

इस एलबम के लिए गीतों का चयन कार्यशालाओं में लिखे जा रहे गीतों में से ही किया जाएगा। इन लोक कलाकारों को ही गीत गाने का अवसर मुहैया करवाया जाएगा।

इसके बाद वीडियो एलबम भी तैयार करने की योजना है। वे मंगलवार को देर सायं मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में हिसार मंडल की कार्यशाला में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

इस फैसले के तहत हरियाणा प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने और व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए 7 से 9 मार्च तक गुडग़ांव में हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर मीट और प्रवासी हरियाणा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोक कलाकारों को भी मंच मुहैया करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...