पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने की मांग को पूरा करने के लिए प्रदर्शन

छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने की मांग को पूरा करने के लिए प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयके रोज गार्डन में मंगलवार को डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि बढ़वाने और छात्रवृत्ति समय पर देने के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद सभी छात्र नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे। डॉ. विजय विद्यार्थी, कुलदीप दूत, सत्यवान गहलोत, सुरेंद्र गागट और विशाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के कई विभागों में पिछले दो सालों से छात्रवृत्ति नहीं रही। वहीं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की ऑनलाइन अंतिम तिथि भी निकल चुकी है। सदस्यों ने कहा कि विभागीय गलती वेबसाइट ठप रहने के कारण हजारों विद्यार्थी छात्रवृत्ति का फार्म भरने से वंचित रह गए हैं।

खबरें और भी हैं...