पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में वरुण प्रथम

अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में वरुण प्रथम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|गुरुकुल कुरुक्षेत्रके छात्र वरुण आर्य ने अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। गुरुकुल के सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि पंचकूला के सतलुज पब्लिक स्कूल में राइज ऑफ प्लेनेट्स ऑफ ड्रोन विषय पर हुई क्षेत्रीय प्रतियोगिता में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के छात्र वरुण आर्य ने सभी स्कूलों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, एनडीए विंग के निदेशक कर्नल एचएस चौहान ने छात्र वरुण आर्य और अंग्रेजी के शिक्षक सूबे प्रताप को सम्मानित किया। वहीं गुरुकुल के संरक्षक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य ने भी वरुण आर्य को आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं...