पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किस्मत का चमका सितारा, एक मैं ही रह गया कुंवारा

किस्मत का चमका सितारा, एक मैं ही रह गया कुंवारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | भगवानपरशुराम कॉलेज सेक्टर पांच में गुरुवार को हुए टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि शहीद ऊधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज इंद्री के प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह और कॉलेज प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने किया। डॉ. रणबीर सिंह ने कन्या भ्रूण-हत्या की समस्या पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबकी किस्मत का चमका सितारा, एक मैं ही रह गया कुंवारा।

इसके बाद सिंगिंग, डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने समां बांध दिया। हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा... और हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, बस एक बार मुलाकात का मौका दे दे... गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतिभागियों के गीतों को सुनकर विद्यार्थी भी उनके साथ झूमते नजर आए। हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिता में नेहा ने पहला, बीना ने दूसरा और रिचा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोकगीत गायन ने कीमती लाल ने पहले, शशिकांत ने दूसरे और रिचा शर्मा ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। गीत, गजल भजन प्रतियोगिता में ऋषभ ने पहला, सागर ने दूसरा और हर्षवर्धन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाबी लोकगीत गायन में सोनिया पहले, विक्रमजीत दूसरे और श्रुति शर्मा तीसरे स्थान पर रही। वहीं मोनो एक्टिंग में दीपक ने पहला, करन ने दूसरा, मिमिक्री में सुरेंद्र ने पहला और करन संधू ने दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी नृत्य में नेहा सैनी ने पहले और बीना सैनी ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि डीएसपी सतीश गौतम थे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

डॉ.जोशी के गीतों ने बांधा समां

बीपीआरकॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने भी विद्यार्थियों की फरमाइश पर गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू आई रुत मस्तानी कब आएगी तू चली तू चली सहित कई गीत गाए। मौके पर डॉ. प्रशांत पौलस्तय, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. हीरालाल शर्मा, डॉ. मालाराम बंसल, डॉ. नंदकिशोर, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. मनोहर लाल, डॉ. रणबीर, डॉ. प्रवीन शर्मा, मालविका शर्मा, डॉ. शक्ति भारद्वाज, प्रो. वासवदत्ता, ऋचा शर्मा, वर्षा, प्रमोद कुमारी, सतपाल शर्मा, नीरज शर्मा, ऋषिकांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा और अनिल शर्मा मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र | भगवान परशु