सदाचार की प्रासंगिकता पर व्याख्यान आज
कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटी की ओर से गुलजारी लाल नंदा नीति एवं दर्शनशास्त्र केंद्र में शुक्रवार को 21वीं सदी में सदाचार की प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान किया जाएगा। केंद्र के इंचार्ज प्रो. रणवीर सिंह ने बताया कि सदाचार स्थल पर होने वाले इस व्याख्यान को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी प्रो. सुरेंद्र कुमार संबोधित करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव आंबेडकर अध्ययन केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. रामभक्त लांग्यान करेंगे।