ग्रामीण लोक अदालत बीड़ खैरी में 21 को
कुरुक्षेत्र | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गांव बीड़ खैरी में 21 सितंबर को सुबह 10 बजे ग्रामीण लोक अदालत होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सीजेएम सुमित गर्ग ने बताया कि 21 सितंबर को गांव बीड़ खैरी के राजकीय हाई स्कूल में ग्रामीण लोक अदालत के लिए पैनल के अधिवक्ता डॉ. सुभाष गौड़ की ड्यूटी लगाई गई है।