मैक में केरल लोक नृत्य उत्सव आज
कुरुक्षेत्र | मल्टीआर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र और भारत भवन केरल के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 22 सितंबर तक हरियाणा के चार अलग-अलग शहरों में केरल लोक नृत्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। केरल लोक नृत्य उत्सव की शुरुआत शुक्रवार को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर से होगी। 19 सितंबर को सांय सवा सात बजे मैक के ओपन एअर थियेटर में इस उत्सव का आयोजन होगा। मैक उपाध्यक्ष चंद्र शर्मा ने बताया कि इस उत्सव में केरल के प्रसिद्ध लोकनृत्यों को दिखाया जाएगा।