- Hindi News
- विवाहिता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विवाहिता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
कुरुक्षेत्र | शहरकी इंदिरा कॉलोनीवासी महिला ने एक युवक पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। सिटी थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब दो बजे उसके पति के दोस्त का फोन आया। उसकी बेटी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। फोन आने पर उसका पति भी अस्पताल चला गया। इस बीच पीछे से गोलू नामक युवक उनके घर में घुस गया। महिला के मुताबिक तब वह नींद में थी। युवक ने सोते हुए उसके साथ गलत हरकतें शुरू कर दी। इसी बीच उसकी नींद खुल गई। जिस पर उसने विरोध भी जताया। बचाव में शोर भी मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जागे। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।