- Hindi News
- योजना को प्रभावी ढंग से करें लागू : सुमन
योजना को प्रभावी ढंग से करें लागू : सुमन
कुरुक्षेत्र| जिलाशिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बुधवार शाम को अमेरिका इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। ट्रेनिंग अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि अमेरिका इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों में डिजिटल इक्वेलाइजर कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत शिक्षकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। इस योजना के तहत हरियाणा के तीन जिलों के 75 स्कूलों को लिया गया है। जिनमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र और अंबाला के 25-25 स्कूल शामिल हैं। बैठक में ट्रस्ट के कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार, ऋषि, संदीप गुप्ता, हाकम सिंह, अंकुर और मनोज उपस्थित थे।