- Hindi News
- संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
नहीं लगी प्रशासन को भनक
रोहतक केहुडा सिटी पार्क में संघ की बाल शाखा को हटाने और जिला प्रचारक के साथ मारपीट के मामले को सैकड़ों कार्यकर्ता पंचायत भवन के समक्ष जुटे। लेकिन इसकी भनक पुलिस प्रशासन को नहीं लगी। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। जिला संघ संचालक सत्य नारायण गुप्ता के मुताबिक 14 सितंबर को हुडा सिटी पार्क में बाल शाखा लगी हुई थी।
कुछ लोगों ने पार्क में आकर स्वयंसेवकों को हटा दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार के साथ मारपीट की। इस मामले में रोहतक पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। स्वयंसेवकों ने सात दिन का समय कार्रवाई के लिए प्रशासन को दिया है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा।
नहींआते आचार संहिता के दायरे में : उक्तघटना के विरोध में संघ के कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो प्रदर्शन किया। हालांकि आचार संहिता के सिद्धांतों के अनुसार सार्वजनिक और सरकारी स्थल पर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी निखिल गजराज का कहना है कि आचार संहिता के दायरे में केवल राजनीति दल आते हैं। धार्मिक सामाजिक संस्थाएं इससे स्वतंत्र हैं।
कुरुक्षेत्र| रोहतक में हुए संघ कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में रोष मार्च निकाल डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते भाजपा कार्यकर्ता।
कुरुक्षेत्र| पत्रकारों से बातचीत करते डीसी निखिल गजराज।